Breaking News

बलरामपुर@ कोरंधा बैरियर में 55 बोरी अवैध धान सहित पिकअप वाहन जप्त

Share


झारखंड से कुसमी लाया जा रहा था अवैध धान
बलरामपुर, 0९ दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड से कुसमी की ओर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे धान पर कार्रवाई करते हुए कोरंधा बैरियर में जप्त किया गया। जांच के दौरान तहसीलदार सुश्री रॉकी एक्का एवं संयुक्त टीम के द्वारा पिकअप वाहन में भरी लगभग 55 बोरी धान के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर द्वारा धान एवं वाहन दोनों को जप्त कर थाना कोरंधा के सुपुर्द किया गया। जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा सख्त कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply