Breaking News

बलरामपुर@खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने अवैध धान परिवहन पर प्रशासन सख्त

Share


रेवतपुर एवं धनवार जंगल में 362 बोरी अवैध धान जब्त

-संवाददाता-
बलरामपुर,08 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन पर की जा रही सतत निगरानी के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के नेतृत्व में राजस्व अमले ने अंबिकापुर से धंधापुर समिति जा रहे लगभग 300 बोरी अवैध धान से भरी आयशर गाड़ी को पीछा कर ग्रामीण क्षेत्र रेवतपुर में पकड़ा। प्रशासनिक दल द्वारा वाहन को तत्काल जब्त कर थाना राजपुर के सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में वाड्रफनगर अनुभाग अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम धनवार के जंगल क्षेत्र में अवैध धान परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को 7 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा। जांच के दौरान वाहन में 62 बोरी अवैध धान पाया गया। पिकअप को जब्त कर थाना वाड्रफनगर के सुपुर्द किया गया है जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य खरीदी को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि जिसमे अवैध धान परिवहन, संग्रहण एवं अवैध रूप से खपाने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने किसानों एवं नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है, ताकि खरीदी व्यवस्था पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply