Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के नशे में महिला कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share


अम्बिकापुर,08 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शराब के नशे में महिला कीटनाशक सेवन कर ली थी, उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फूल कुंवर पति दुर्जन नागेश उम्र 33 वर्ष थाना धीरपुर ग्राम चित्तरपुर की रहने वाली थी। वह शराब पीने की आदि थी। 4 दिसंबर को पति और बेटा खेत में काम करने चले गए थे, इधर महिला शराब के नशे में कीटनाशक सेवन कर ली। शाम को पति और बेटा घर आए तो वह अचेत थी। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply