राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में दिखा उत्साह
बलरामपुर,08 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 07 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।
जिले में महापरीक्षा अभियान हेतु पंजीकृत 19120 महिला एवं 8434 पुरुष कुल-27554 शिक्षार्थियों के लिए 573 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। जिला परियोजना अधिकारी श्री हीरालाल पटवा ने जानकारी दी है कि 07 दिसम्बर को आयोजित परीक्षा में कुल 22619 शिक्षार्थी महापरीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 15 हजार 817 महिला, 06 हजार 801 पुरुष शामिल रहे। ऐसे शिक्षार्थी जिनका पूर्व में पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत प्रमाणीकरण नहीं हुआ, जिनके द्वारा मोहल्ला साक्षरता केन्द्र में पढ़ाई किया गया अथवा जो बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा में शामिल होने हेतु पंजीकृत किए गए वे उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत 07 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में सम्मिलित हुए। विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी उत्साह पूर्वक परीक्षा लिखने आये परीक्षा में अधिक उम्र के पुरुष एवं महिला शिक्षार्थी भी सम्मिलित हुए। परीक्षा केन्द्र जिला जेल रामानुजगंज में मनाया गया जिसमें कुल 68 बंदी शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विकास खण्ड रामचन्द्रपुर के परीक्षा केन्द्र पूर्व माध्यमिक शाला छतरपुर में सास-बहू की जोड़ी द्वारा एक साथ परीक्षा दिया गया। रहीसा खातून उम्र 61 वर्ष (सास) एवं रबीना खातून उम्र 27 वर्ष (बहू) दोनो सास-बहू हैं। इसी प्रकार पीर मोहम्मद उम्र 60 वर्ष (पति) एवं सैमुल खातून उम्र 59 वर्ष (पत्नि) दोनों के द्वारा एक साथ बैठकर परीक्षा दिया गया। विकास खण्ड स्तर पर राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा को सफल बनाने के लिए टीम बनाकर मॉनिटरिंग किया गया। आने वाले समय में सफल शिक्षार्थियों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने एवं उनके कौशल विकास किये जाने पर जोर दिया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur