Breaking News

अम्बिकापुर@प्रदर्शनी के माध्यम से बताई गई नए आपराधिक कानून की जानकारी

Share

अम्बिकापुर,07 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता पर आधारित पुलिस विभाग की प्रदर्शनी का वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने 6 दिसंबर को जिला न्यायालय परिसर में अवलोकन किया। सरगुजा पुलिस द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण आपराधिक प्रकरणों, उनसे जुड़ी धाराओं तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्याओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह आम जनता में अपराध जागरूकता बढ़ाने और नए कानून की बारीकियों को समझाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद जनता और कानून के बीच की प्रक्रिया को सरल रूप में समझाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी उपयोगी साबित होगी।
प्रदर्शनी एक माह तक लगातार आम लोगों के लिए खुली रहेगी, जिससे अधिक से अधिक नागरिक नए प्रावधानों की जानकारी प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों के निर्देशन में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह तथा सहायक उपनिरीक्षक संदीप सिंह उपस्थित रहे।
फोटो 3


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply