Breaking News

बलरामपुर@अवैध रेत उत्खनन करते पाये जाने पर 03 ट्रैक्टर जब्त

Share

बलरामपुर 06 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री नीरनिधि नंदेहा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 03 ट्रैक्टर के द्वारा ग्राम जमाई के लोदी नदी में रेत का अवैध उत्खनन कर लोड किया जा रहा था, जिसे जब्त कर बसंतपुर थाना को सुपुर्द किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply