Breaking News

अम्बिकापुर@बोलेरो की पेड़ से हुई टक्कर में घायल एक और युवक की मौत

Share


कुदरगढ़ धाम से लौट रहे थे मध्य प्रदेश से आए दर्शनार्थी


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के कुदरगढ़ देवी धाम से दर्शन करके मध्यप्रदेश के कुम्हिया गांव लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो वाहन बिहारपुर-चांदनी मार्ग के जंगल के समीप पेड़ से टकरा गई थी,हादसे में वाहन स्वामी की मौत हो गई थी,वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय सूरजपुर और मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया था,इनमें से एक और घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हिया से 30 नवम्बर को आठ श्रद्धालु गांव के ही सतीश प्रताप सिंह के बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 61 एए 6191 से रविवार को कुदरगढ़ माता का दर्शन करने के लिए आए थे। दर्शन पूजा के बाद देर शाम सभी अपने गांव लौटने के लिए निकले थे। इसी दौरान बिहारपुर चांदनी मार्ग के कच्चे रास्ते में ढाईबहरा पुल के पास बोलेरो वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे महुआ पेड़ से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वाहन स्वामी सतीश प्रताप सिंह की मौत हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर भेजा गया। इनमें से अर्जुन जायसवाल पिता सिद्धनाथ जायसवाल 18 वर्ष को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया था, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply