Breaking News

अम्बिकापुर@कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय समन्वयक बने लक्ष्मी गुप्ता

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। लक्ष्मी गुप्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पिछड़ा वर्ग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह आदेश सोमवार को जारी किया गया। इससे पहले, लक्ष्मी गुप्ता सरगुजा जिले में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे और उनका यह दूसरा कार्यकाल था। इसके अलावा, वे पिछड़ा वर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दो बार प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में लक्ष्मी गुप्ता का लंबा अनुभव रहा है। वे प्रदेश साहू संघ के दो बार प्रदेश उपाध्यक्ष, साहू समाज के संभाग अध्यक्ष, और किसान मित्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में, वे किसान मित्र व्यापारी संघ के संरक्षक और भारत कृषक समाज के महामंत्री हैं। लक्ष्मी गुप्ता की ईमानदारी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply