Breaking News

अम्बिकापुर@स्वदेशी संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में कदम

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 दिसम्बर 2025 (घटती-घटना)। सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘स्वदेशी संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ महाराष्ट्र के नागपुर से किया गया। यह यात्रा देशभर के जिलों में स्वदेशी जागृति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई है और आज यह यात्रा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पहुंची, जहां इसका भव्य स्वागत किया गया। अंबिकापुर आगमन पर केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल और नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने यात्रा का स्वागत किया। मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी रक्षा उपकरणों के उत्पादन की दिशा में किए गए कार्यों की सराहना की और देश की आत्मनिर्भरता को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादों के महत्व को बताया। स्वागत सभा में सीएआईटी के संभाग प्रभारी शंकर बजाज और सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर घड़ी चौक पहुंची, जहां महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने यात्रा का स्वागत किया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply