Breaking News

सूरजपुर@महाविद्यालय रामानुजनगर में प्रदूषण मुक्त हरित पर्यावरण के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Share


सूरजपुर,01 दिसंबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले के महाविद्यालय रामानुजनगर में प्रदूषण मुक्त हरित पर्यावरण के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री एस. जयवर्धन के आदेशानुसार तथा कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदुषण मुक्त हरित पर्यावरण के महत्व पर जागरूकता एवं छात्र छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा से बचने के लिए सशक्त बनने और जागरूक होने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ में घरेलू हिंसा, अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिंक उत्पीड़न अधिनियम,सखी वन स्टॉप सेंटर एवं टोल फ्री नंबर 1098, 181, 112 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्रीमती इंद्र कुमारी तिवारी, श्रीमती विनीता सिन्हा, श्रीमती शारदा सिंह एवं प्रचार्य तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply