Breaking News

बलरामपुर@शहीद चौक पर सिटी कोतवाली ने लगाया नए आपराधिक कानून की प्रदर्शनी

Share


प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने अपराधिक कानून के प्रदर्शनी में फीता काटकर किया शुभारम
बलरामपुर,30 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।बलरामपुर जिला सी टी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 नवंबर, 2025 को बलरामपुर शहर के हृदय स्थल शहीद चौक में थाना सिटी कोतवाली बलरामपुर के द्वारा लगाये गए नए आपराधिक कानून की प्रदर्शनी का श्री मनोज कुमार खिलारी (भापुसे), प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज एवं लोधी राम एक्का माननीय नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। बताया गया है कि इस नए आपराधिक कानून की प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को नवीन कानूनों के संबंध में जानकारी देना एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। नए आपराधिक कानून की प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान नगर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधिगण एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण विशेष रूप से मौजूद रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply