Breaking News

सूरजपुर@केजी-2 के छात्र को पेड़ से लटकाने वाले स्कूल की मान्यता रद्द हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान,संचालक पर भी एफआईआर

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में स्थित हंसवाहिनी विद्या मंदिर की मान्यता डीईओ ने रद्द कर दी है। दरअसल केजी-2 में पढऩे वाले छात्र द्वारा होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षिका ने उसे उसकी ही टी-शर्ट से पेड़ में लटका दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने इसे जनहित याचिका मानकर स्वतः संज्ञान में लिया और शिक्षा सचिव ने शपथ पत्र पर जवाब मांगा था। इसके बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की गई। शिक्षिका भी नाबालिग निकली है। रामानुजनगर के नारायणपुर स्थित प्राइवेट स्कूल हंसवाहिनी विद्या मंदिर में केजी-1 से 8वीं तक की पढ़ाई होती थी। इसमें 60 बच्चे अध्ययनरत थे। 24 नवंबर को केजी-2 का एक छात्र होमवर्क नहीं कर पाया था।
इस पर वहां कार्यरत शिक्षिका ने उसे टी-शर्ट से पेड़ पर लटका दिया था। इस घटना का वीडियो पास के ही घर के एक युवक ने अपने मोबाइल में बनाकर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया था। वहीं मामले को हाईकोर्ट ने जनहित याचिका मानकर संज्ञान में लिया। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply