
-शमरोज खान-
सूरजपुर,27 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। 22 नवंबर का यह आदेश साफ-साफ बताता है कि धान खरीदी 2025-26 के संचालन हेतु कई समितियों के सहायक समिति प्रबंधक का स्थानांतरण कर दिया गया है। नाम,पदस्थापना स्थल और नई जिम्मेदारी सब कुछ कागज़ में दर्ज हैज् लेकिन सबसे बड़ा सवाल वही है,क्या यह स्थानांतरण सिर्फ कागज़ों में होगा? या अधिकारी व समिति प्रबंधक वाकई नई जगह रिपोर्ट करेंगे? जिले में पिछले वर्षों का रिकॉर्ड कहता है कि ऑर्डर निकल गया पर रिपोर्टिंग नहीं, पुराने पदस्थ अधिकारियों का स्थानीय गठजोड़,समिति में बने ‘प्रबंधन–व्यापार–राजनीति’ के तिहरे संबंध, और ऊपर तक पहुंची अनौपचारिक सिफारिशेंज्इन सब के कारण कई कर्मचारी आदेश के बावजूद वहीं जमे रहते हैं जहाँ उन्हें आर्थिक व स्थानीय लाभ मिले।
धान-खरीदी व्यवस्था में सबसे बड़ा सवाल यही… क्या स्थानांतरण का मतलब सिर्फ नया कागज़…या नई जिम्मेदारी?
आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि सभी प्रबंधक को 24.11.2025 तक कार्यभार ग्रहण कर कार्यालय को सूचना भेजनी है,यानी समयसीमा भी है,लेकिन सूबे के कई जिलों का अनुभव कहता है कि जुगाड़ मजबूत हुआ तो आदेश कमजोर पड़ जाता हैज्और जुगाड़ कमजोर पड़ा तो आदेश मजबूत हो जाता है, अब देखना होगा कि कौन-कौन अधिकारी नई जगह जॉइन करते हैं, और कौन ‘पुरानी जगह’ पर ही अनौपचारिक संरक्षण लेकर टिके रहते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur