-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
देर रात बलपूर्वक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है। रिंग रोड खरसिया नाका में स्थित गौसियानगर में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि 24 नवम्बर को वह अपने पति व बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात करीब दो बजे असगर अली गांव के मुबारक, जावेद, मंजुर, एहतेराम के साथ बलपूर्वक घर में घुसने लगा। मना करने पर वह धक्का मारकर घर के अंदर घुस गया, और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे। मारपीट के बीच गले से सोने का चैन गिर गया। आरोपियों ने महिला के घर का दिवाल व गेट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मौके का निरीक्षण करके अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur