Breaking News

अम्बिकापुर@30 नवंबर को होलीक्रास अस्पताल में डायलिसिस कांफ्रेंस का आयोजन

Share

दो बड़े नेफ्रोलाजिस्ट व कई राज्यों से तकनीशियन की टीम होगी शामिल

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,27 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
अंबिकापुर स्थानीय होलीक्रास अस्पताल में 30 नवंबर को सरगुजा किडनी केयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डायलिसिस टेक्निशियन कान्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए वरिष्ठ डायलिसिस टेक्नीशियन टंकाधर बारिक ने बताया कि यह कान्फ्रेंस सुबह नौ बजे से आरंभ होगा। इसमें वरिष्ठ नेफ्रोलाजिस्ट डा सुनील धरमानी व डा संदीप सिंघल शामिल होंगे। आल इंडिया डायलिसिस टेक्नीशियन एसोसिएशन के सचिव हरि रागी भी इसके लिए आ रहे हैं। किडनी बीमारी को लेकर दोनों चिकित्सक व तकनीशियन के द्वारा तकनीकी जानकारी दी जाएगी। बचाव के तरीके बताएंगे। डायलिसिस में हर समय बदल रही तकनीक से भी अवगत कराएंगे। किडनी की सुरक्षा किया जा सकता है इस पर भी जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि इस डायलिसिस कान्फ्रेंस में महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के बड़ी संख्या में टेक्नीशियन शामिल होने आ रहे हैं। इस आयोजन के लिए सरगुजा डायलिसिस संगठन से जुड़े टंकाधर बारिक की अध्यक्षता में राजेश राय, संदीप लकड़ा, मोहन आदित्य, प्रिंस कुमार तैयारी में जुटे हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply