Breaking News

बलरामपुर@सेमरसोत अभ्यारण्य में तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,30 हजार की अवैध वनोपज जब्त

Share


संवाददाता-
बलरामपुर,26 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

सेमरसोत अभ्यारण्य प्रबंधन ने कोदौरा रेंज में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी और फर्नीचर निर्माण के औज़ारों को जप्त किया है.मुखबिर की सूचना पर की गई इस सटीक कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सूत्रों के अनुसार, घाघरा बीट के ग्राम झलारिया स्थित पटेल पारा में अवैध रूप से लकड़ी संग्रहित किए जाने की सूचना मिलते ही उप निदेशक, एलिफेंट रिज़र्व सरगुजा के निर्देश पर अधीक्षक सेमरसोत अभ्यारण्य बी.एस. भगत के मार्गदर्शन में कोदौरा रेंजर विनय टंडन के नेतृत्व में वन अमले ने छापेमारी अभियान चलाया। मानिकचंद यादव के घरों की तलाशी ली गई, जहाँ से भारी मात्रा में वन उपज बरामद हुई.जप्त सामग्री में—बीजा लट्ठा : 3 नग,साल चिरान : 24 नग बीजा चिरान : 39 नग के साथ ही फर्नीचर निर्माण में उपयोग आने वाले कई औजार शामिल हैं। वन विभाग ने इस जप्त वन उपज की अनुमानित कीमत 30,000 रुपये आँकी है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध वनोपज को जप्त करने के बाद संपूर्ण कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत नियमानुसार की गई। विभाग ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ पीओआर प्रकरण दर्ज कर दिया है तथा समस्त जप्त सामग्री को सुरक्षित रूप से डिपो भेज दिया गया है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply