Breaking News

कोरिया/सुरजपुर@सीमा पर 25 हाथियों का कहर : कोरिया-सुरजपुर के खेत रौंदे,किसानों में हाहाकार

Share

  • कछाड़ी-जोगिया-मझगवां से किरवाही-घुइडी-छतरंग तक दहशत,रतजगा कर फसल बचा रहे ग्रामीण
  • नुकसान का तात्कालिक आंकलन और क्षतिपूर्ति की मांग तेज,वन विभाग पर सतर्कता बढ़ाने का दबाव


-न्यूज डेस्क-
कोरिया/सुरजपुर,26 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

कोरिया-सुरजपुर सीमा क्षेत्र में 25 हाथियों का बड़ा दल किसानों की खड़ी फसलों पर कहर बनकर उतरा है। मौसम की मार से पहले ही परेशान किसान अब हाथियों के उत्पात से तबाह हो रहे हैं। सोमवार व मंगलवार की सुबह भी हाथियों का झुंड मझगवां के जंगल से निकलकर कोरिया मंडल की तरफ बढ़ा और सीमा से लगे खेतों में घंटों तक उत्पात मचाया। विशाल झुंड ने कई किसानों की धान की फसल को रौंदकर चौपट कर दिया।
दोनों जिलों का सीमावर्ती इलाका सबसे अधिक प्रभावित…
कछाड़ी, जोगिया (कोरिया) और किरवाही, घुइडी, छतरंग (सुरजपुर) का पूरा बेल्ट हाथियों के दबाव में है, ग्रामीणों के अनुसार हाथी दिन में जंगल में रहते हैं, शाम ढलते ही खेतों में उतर आते हैं, पूरी रात फसलों को उजाड़ने के बाद सुबह सूर्योदय से पहले फिर जंगल में समा जाते हैं एक साथ 25 हाथियों का दल होने से इनकी निगरानी बेहद मुश्किल है। अंधेरे में जनहानि रोकना वन विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
मूल रूप से यह शांत झुंड,पर फसल तबाही व्यापक
ग्रामीण बताते हैं कि यह झुंड अपेक्षाकृत शांत है,अभी तक जनहानि नहीं हुई, न किसी घर को नुकसान हुआ है लेकिन फसलें पूरी तरह पैरों तले रौंदी जा रही हैं, किसान जगप्रताप,किसान कृष्ण कुमार, सोमरसाय सहित कई ग्रामीणों की फसल भारी मात्रा में नष्ट बताई जा रही है,हाथियों की संख्या 20-25 होने से उनका पेट एक ही खेत में नहीं भरता। यही कारण है कि हाथी 2-3 किमी के दायरे में फैलकर कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
रतजगा कर फसल बचाने में जुटे किसान
ग्रामीण पूरी रात टॉर्च,ढोल और आवाज़ों के सहारे हाथियों को खेतों से दूर भगाने की कोशिश कर रहे हैं, किसानों का कहना फसल नष्ट हो गई तो साल भर का सहारा खत्म हो जाएगा।
नुकसान का आंकलन कर तत्काल राहत दी जाएःपुष्पेंद्र राजवाड़े
कोरिया जन सहयोग समिति के अध्यक्ष ने दोनों जिलों के वन अधिकारियों से तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की,उन्होंने कहा हाथियों ने साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी है,प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिले।
वन विभाग अभी तक गांवों में नहीं पहुँचाःप्रकाश साहू
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है वन विभाग की टीम को तुरंत मौके पर पहुँच कर मुवायना करना चाहिए। सतर्कता अभियान चलाया जाए और फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति शीघ्र दी जाए।
वन विभाग के लिए चुनौतीः न सर्दी की परवाह,न रात का डर,हाथी लगातार सक्रिय-
कड़ाके की ठंड में भी हाथियों का झुंड रोज शाम को खेतों में उतर रहा है,ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग पर नज़रदारी बढ़ाने का दबाव लगातार बढ़ रहा है, अगर झुंड आगे बढ़ा,तो सोनहत-ओड़गी के अन्य गांवों पर भी खतरा मंडराने की आशंका है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply