Breaking News

वाड्रफनगर@दस हजार साठ रूपये की समान चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार भेजा न्यायिक रिमांड पर…

Share


-संवाददाता-
वाड्रफनगर,26 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

बलरामपुर जिला के बसंतपुर थाना के अंतर्गत वाड्रगनगर चौकी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने ठेला दुकान से कराकट काटकर दुकान में रखे दस हजार साठ रूपये के समान चोरी करने वालों चोरों को गिरफ्तार कर चौकी वाड्राफनगर,थाना बसंतपुर में गिरफ्तार किए गए चोरों के खिलाफ अपराध क्रमांक 209/25 धारा 305,331(3) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर। प्रार्थी अजय यादव पिता स्वर्गीय जवाहर प्रसाद उम्र 44 वर्ष निवासी वार्डफनगर चौकी उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 23/11/25 की रात करीब 9ः00 बजे यह बाजार में उपस्थित अपने दुकान ठेला को बंद करके रात करीब 9ः00 बजे घर चला गया था दिनांक 25/11/25 को जब यह अपना दुकान ठेला खोला तो देखा की साइड का कराकट काटकर अज्ञात चोर द्वारा इसके दुकान से सरसों तेल रिफाइंड तेल महुआ कीमती 10060 रुपए का चुरा कर ले गए थे, प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्राफनगर में अपराध क्रमांक 209/25 धारा 305,331(3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने अज्ञात चोरों की पता तलाश हेतु मुखबिर तैनात किया गया पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मनजीत कुमार कुशवाहा सीताराम प्रकाश कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी कोतराही, चंद्रिका कुशवाहा पिता स्वर्गीय तेज बाली कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी कोटराही, संदीप कुमार कुशवाहा पिता ईश्वर दयाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी बेतो, विशाल कुशवाहा पिता अच्छे लाल कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी पेंडारी चोरी की घटना अंजाम देने में शामिल थे, संदिग्धों ने पूछ ताछ में घटना को अंजाम देना कबूला । पुलिस ने संदिग्धों को चौकी वाड्राफनगर लाकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्लास रिंच पाना चोरी किया हुआ महुआ, नगद रकम आदि बरामद किए गया है, अन्य सामान की पताशाजी की जा रही है आरोपियों को आज दिनांक 26/11/25 विधिवत गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय बलरामपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपी की पता तलाश की जा रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply