Breaking News

अम्बिकापुर@होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में संविधान दिवस पर दिलाई गई शपथ

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में संविधान निर्माण व उसकी उपादेयता विषय पर राजनीति शास्त्र की सा प्रा. राजनीति शास्त्र प्रतिभा मिंज ने बहुत ही ज्ञानवर्धक और उपयोगी व्याख्यान दिया। इसके साथ ही डॉ. तृप्ति पांडेय ( डीन ) समाज विज्ञान संकाय द्वारा संविधान का पालन करने और उसके प्रति जागरूक रहने की शपथ छात्राओं व स्टाफ को दिलाई गई। कार्यक्रम का संयोजन प्रतिभा मिंज साप्रा राजनीति शास्त्र और पुष्पा चौबे साप्रा अंग्रेजी द्वारा किया गया। कार्यक्रम समाज विज्ञान संकाय गतिविधि डीन डॉ कल्पना गुहा, साप्रा अर्थशास्त्र डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. सीमा मिश्रा विभागाध्यक्ष भूगोल, अलमा मिंज विभागाध्यक्ष सोशल वर्क, सोनी वर्मा साप्रा अर्थशास्त्र व प्रेरणा लकड़ा साप्रा सोशल वर्क सहित अनेक प्राध्यापकगण की उपस्थिति व प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन तथा उपप्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो के निर्देशन में संपन्न हुआ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply