Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज दौरान मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

बाइक की टक्कर में घायल ऑटो सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में अन्य ग्रामीणों को भी चोटें आई थी। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम डिगनगर निवासी जोखू घासी पिता राधा घासी 69 वर्ष, 22 नवम्बर को गांव के अन्य लोगों के साथ ऑटो में सवार होकर गांव से ग्राम उदारी में दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। लुंड्रा के कुंदीकला के पास बाइक सवार से ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे ऑटो में सवार ग्रामीण छिटककर गिर गए। हादसे में ऑटो सवार ग्रामीण घायल हो गए थे, जोखू को गंभीर चोटें आई थी। स्वजन उसे होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान देर रात एक बजे उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply