Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के नशे में वाहन चलाने पर युवक को 15 हजार रुपये का जुर्माना

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

शराब सेवन कर बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ा। लुण्ड्रा पुलिस ने उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर न्यायालय भेजा था। न्यायालय ने बाइक चालक के खिलाफ 15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने एसपी ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को यातायात नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में लुण्ड्रा पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान बाइक क्रमांक सीजी 15 इएच 3294 के चालक को रोका और पूछताछ की।
चालक अपना नाम धनेश्वर सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी पटोरा, थाना लुंड्रा के रूप में बताई। चालक के द्वारा ब्रेथ एनेलाइज़र से जांच करने पर यह पाया गया कि वह शराब के नशे में था और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था। इसके बाद, पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185, 3/181 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इस मामले में चालक को 15 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply