Breaking News

अम्बिकापुर@पत्रकार के घर आबकारी विभाग का टीम ने ली तलाशी,नहीं मिला कुछ तो बैरंग लौटे वापस

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
अवैध शराब बिक्री के रोकथाम किए जाने हेतु वर्तमान में लगातार आबकारी विभाग के द्वारा जगह-जगह तलाशी कर अवैध शराबखोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने हेतु कार्य कर रही है लेकिन आज अचानक लखनपुर क्षेत्र के जमगाला निवासी एक युवा पत्रकार राजेश गुप्ता के घर में भी धावा बोल दिए,जहां आबकारी विभाग के अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारियों के द्वारा घर की तलाशी ली गई लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला,और उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा इस संबंध में पत्रकार राजेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मैं खुद ही नशा को खत्म करने के पक्षधर में हूं मेरे साथ राजनीति करके मुझे फसाने की साजिश है यह आज आबकारी विभाग के टीम के द्वारा मेरे घर की तलाशी ली गई जहां उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा, पहले भी राजनीति करके मुझे कई बार फसाने का प्रयास कई लोगों के द्वारा किया जा चुका है मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि मेरे सुरक्षा का इंतजाम करें अन्यथा आने वाले समय में मुझे बहुत बड़ी परेशानी ना उठाना पड़े।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply