Breaking News

अम्बिकापुर@शादीघर के पार्किंग में खड़ी कार का कांच फोड़ा,सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
शादीघर के पार्किंग में खड़ी कार का आगे-पीछे का कांच एक व्यक्ति फोड़ दिया। घटना सीसीटीवी में कैद है, आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बैकुण्ठपुर निवासी अनिरूद्ध सोनी पिता रमेश चन्द्र सोनी 22 नवम्बर को अपनी साली प्रिया सोनी के शादी में शामिल होने के लिए होटल फील आनन्दम, जेल रोड अंबिकापुर आए थे, और अपनी कार क्रमांक सीजी 16 सीएन 0973 को पार्किंग में खड़ा करके शादी में शामिल होने चले गए थे। सुबह 9 बजे जब वे कार के पास गए तो कार का आगे और पीछे का ग्लास टूटा हुआ था। सीसीटीव्ही फुटेज देखने पर पता चला कि कार का ग्लास मनीष सोनी पिता अशोक सोनी, निवासी नवापारा सूरजपुर के द्वारा फोड़ा गया है। होटल से मिले फुटेज के आधार पर मणीपुर थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply