
दोषी शिक्षिका बर्खास्त,स्कूल को नोटिस
सूरजपुर,25 नवंबर 2025 (घटती-घटना)। हंस वाहिनी विद्या मंदिर,रामानुजनगर में केजी-2 के मासूम बच्चे को पेड़ में लटकाकर मारने की घटना के बाद सूरजपुर जिला प्रशासन ने सख़्त रुख अपनाया है,गृहकार्य न करने पर विद्यालय परिसर में एक महिला शिक्षिका द्वारा बच्चे को पेड़ से बांधकर मारने का अमानवीय कृत्य सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
घटना सामने आते ही प्रशासन सक्रिय…शिक्षिका बर्खास्त
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, रामानुजनगर से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद, दोषी शिक्षिका से जवाब मांगा गया,जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया गया, जिला प्रशासन ने इसे बाल संरक्षण कानून और शिक्षा अधिनियम का गंभीर उल्लंघन बताया है।
विद्यालय पर भी बड़ी कार्रवाई की तलवार
जांच में सामने आया कि विद्यालय कच्चे आवासीय मकान में संचालित, कक्षा 8वीं तक पढ़ाई, कुल 146 बच्चे दर्ज, केवल सशर्त अस्थायी मान्यता, और सुरक्षा व अवसंरचना के कई नियमों का पालन नहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो स्कूल प्रबंधन पर कठोर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नियमों का खुला उल्लंघन
नियम 6.2 किसी बच्चे को शारीरिक दंड या मानसिक प्रताड़ना पूर्णतः प्रतिबंधित,नियम 6.9 भवन,सुरक्षा व संसाधनों के अनुपात में ही प्रवेश दिया जा सकता है दोनों का उल्लंघन साफ तौर पर पाया गया है।
जिले के 32 निजी स्कूल भी रडार पर,बंद करने की तैयारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों की आपात बैठक ली,सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट माँगी गई, रिपोर्ट में कई स्कूलों द्वारा नियमों का अनुपालन न करने की पुष्टि हुई।
प्रशासन का बड़ा निर्णय
जिले में वर्ष 2025-26 में संचालित 32 निजी विद्यालयों को बंद करने की तैयारी शुरू, कड़ा संदेश बाल अत्याचार बर्दाश्त नहीं जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया, किसी भी निजी विद्यालय में बाल क्रूरता, शारीरिक दंड या अवैध संचालन पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई होगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur