Breaking News

आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपियों को बचाने पुलिस पर दवाब बनाने का आरोप,भाजपा महिला मोर्चा ने जताया विरोध

Share

राजा मुखर्जी-

कोरबा 28 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )महिला मोर्चा ने टी.पी. नगर चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महिलाओं के साथ किए गए अभद्रता एवं अपराधिक मामलों में लिप्त आरोपियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने हेतू दबाव बनाए जाने के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी ने बताया कि महिलाओं के साथ किए गए अभद्रता एवं अपराधिक मामलों में लिप्त आरोपियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने जिला कांग्रेस कमेटी दबाव बना रही है, जो निन्दनीय है। जिसके विरोध स्वरूप पुतला दहन कर भाजपा महिला मोर्चा प्रदर्शन की।कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति वर्मा,मनोरमा शर्मा ,मंजू सिंह,संजू देवी राजपूत,स्वाती कश्यप,पुष्पकला साहू,अर्चना रुनिझा,रेणुका प्रसाद,हेमलता निर्मलकर,शशी मानिकपुरी,मधू सिंह,अंजलि,अनिता,सौम्या,शीतला विश्वकर्मा,प्रमिला सागर,कंचन सोनी,प्रीती स्वर्णकार,ज्योति गायत्री दास उपस्थित रहीं ।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply