Breaking News

सूरजपुर@एसडीएम के नेतृत्व में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई,300 बोरा धान जप्त

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,24 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशन में जिले में अवैध धान को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम भैयाथान चांदनी कंवर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम रजबहर, तहसील भैयाथान में छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की है।। कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी के गोदाम में 220 बोरा धान (कुल 88 क्विंटल) बिना किसी वैध दस्तावेज के भंडारित पाया गया। दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर गोदाम को सील करते हुए धान को जप्त किया गया। इसके अलावा कार्रवाई के दौरानग्राम भांडी, तहसील ओड़गी निवासी एक किसान द्वारा उक्त व्यापारी के गोदाम से 80 बोरा धान (32 क्विंटल) क्रय कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए 80 बोरा धान सहित ट्रैक्टर को जप्त कर थाना झिलमिली के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार भैयाथान, नायब तहसीलदार प्रियंका टोप्पो व राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे। कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा है कि जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply