Breaking News

अम्बिकापुर@बैट्री फटने से कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,24 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

एमजी रोड स्थित होली क्रॉस स्कूल के पास रविवार की देर रात चलती कार की बैट्री अचानक फट गई और आग लग गई। चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बुझाई। कार आकशवाणी का था, जिसे कांट्रेक्टर पर लिया गया था। चालक आकाशवाणी के कर्मचारी को ट्रांसमिटर सिलफिली सूरजपुर छोडकर वापस रात करीब 1 बजे आ रहा था। जानकारी के अनुसार आकाशवाणी अंबिकापुर द्वारा कांट्रेक्टर के माध्यम से कार अपने आवश्यकता के यूज के लिए लिया गया था। रविवार की रात को कार का चालक आकाशवाणी के एक कर्मचारी को ट्रांसमिटर सिलफिली छोडऩ गया था। कर्मचारी को छोडकर चालक वापस अंबिकापुर आ रहा था। रात करीब 1 बजे जैसे ही एमजी रोड स्थित होली क्रॉस स्कूल के पास पहुंचा कार की बैट्री फट गई और वाहन में आग लग गई। चालक मोनू ने कार से कूदकर आपनी जान बचाई। चालक ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक कार का आगे का हिस्सा पूरी तरज जलकर खाक हो चुका था।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply