Breaking News

अंबिकापुर@गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,20 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा की उषा सिंह पति कुंवर सिंह 25 वर्ष, आठ माह की गर्भवती थी। 19 नवम्बर की रात को वह अपने पति को गर्मी लगने की जानकारी दी, जिस पर उसका पति पंखा से हवा करने लगा, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इसकी जानकारी वह मितानिन को दिया, जिस पर शासकीय एम्बुलेंस से वे महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया था, और आवश्यक उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। 20 नवम्बर को महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला जिन परिस्थितियों के बीच अस्पताल पहुंची, इसे देखते हुए बीपी बढऩे की संभावना बनी हुई है। बहरहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply