Breaking News

राजपुर@अवैध रेत परिवहन करते बघिमा चाची मोड़ पर दो टीपर जब्त

Share


वैध कागजात नही पाए जाने पर बरियों चौकी को किया सुपुर्द


-संवाददाता-
राजपुर,19नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।

जानकारी के अनुसार राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान के निर्देश पर नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर ने बघिमा चाची मोड़ के पास अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो टीपर वाहनों को पकड़कर जब्त किया। दोनों वाहन बिना वैध दस्तावेजों के रेत का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के बाद दोनों टीपर वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए बरियों चौकी को सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार जब्त टीपर नंबर क्रमांक ष्टत्र15 श्वस्न 6650 है, ड्राइवर विष्णु यादव, निवासी सापड़ा (धौरपुर) परसवार कला से सापड़ा,धौरपुर की ओर रेत लेकर जा रहा था जिसका वाहन मालिक शिव प्रसाद है। दूसरा जब्त ‘सोल्ड’ टीपर वाहन का चालाक कमेश्वर,निवासी खूखरी , परसवार से घंटगांव की ओर रेत परिवहन कर रहा था जिसका वाहन मालिक रामरूप यादव है। दोनों अवैध रेत परिवहन करते वाहनों को जब्त कर बरियों चौकी को सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं रेत परिवहन पर रोक लगाने निरंतर अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे प्रकरणों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासनिक टीम ने स्पष्ट किया कि अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply