-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। नवापारा चर्च के सामने स्थित दुकान के सामने से स्कूटी अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। घटना 16 नव बर को सुबह 9.14 बजे के लगभग की है। दुकान संचालक विजय गोयल ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीवाई 3938 को अपने दुकान के सामने खड़ा किया था। अचानक स्कूटी गायब देखकर जब उन्होंने आसपास अपने दोपहिया वाहन को तलाशना शुरू किया तो नवापारा चैक पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे में स्कूटी चोरी करके ले जाते अज्ञात व्यक्ति नजर आया। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और चोर के तलाश में लगी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur