Breaking News

अम्बिकापुर@मधुरस निकालने गए ग्रामीण पर मधुमक्खियों का हमला,मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,19नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
मधुरस निकालने के चक्कर में ग्रामीण को जान से हाथ धोना पड़ा। बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरनीडमर का फूलसाय कोड़ाकू 46 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता था। 8 नवंबर को वह अपने अन्य साथियों के साथ सिविलदार काम करने के लिए गया था। यहां स्थित पानी टंकी में मधुमक्खियों का छत्ता देखकर वह मधुरस निकालने गया,इस दौरान मधुमक्खियां उस पर हमला कर दी। मधुमक्खियों के डंक से उसकी तबियत बिगडऩे पर परिजन उसे कुसमी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर 9 नवंबर को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान 18 नव बर को उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply