-संवाददाता-
सीतापुर,19 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।
सीतापुर छेत्रान्तर्गत ग्राम बेलगांव में मंगलवार की रात 1 ट्रक में 300 बोरा धान भरकर पहुंचा था। उसे स्थानीय निवासी के घर पर उतारा जा रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो अवैध धान होने की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार समेत अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और धान को जब्त कर लिया। पूछताछ में पता चला कि ट्रक जशपुर से धान लेकर यहां पहुंचा था। प्रशासन ने मामले में 300 बोरी धान जब्त कर सीलबंद की कार्रवाई की। धान उक्त व्यक्ति के ही सुपुर्द कर किसी भी प्रकार से हेरफेर नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। देखने में आया है कि कई लोग दूसरे जिलों व राज्यों से अवैध धान लाकर यहां के खरीदी केंद्रों में खपाते हैं। शासन-प्रशासन द्वारा इस पर सख्ती से रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ लोग इस अवैध धंधे में लिप्त हैं। इसी बीच सीतापुर के बेलगांव में मंगलवार की रात ट्रक से 300 बोरी अवैध रूप से धान उतारे जाने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजेश यादव, सीनियर सहकारिता निरीक्षक सैनाथ केरकेट्टा, खाद्य निरीक्षक सरस्वती राजवाड़े तथा स्थानीय पटवारी की टीम ने मौके पर दबिश दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur