Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 60

अम्बिकापुर@पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों के संचालन का समय में किया गया परिवर्तन

Share

अम्बिकापुर,18 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा शीतलहर की चपेट में है। न्यूनतम तापमान 7 से 6 डिग्री के बीच बना हुआ है। पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर विलास भोस्कर ने जिले के समस्त शासकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा संचालन के समय में परिवर्तन किया है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण बच्चों को सुबह-सुबह स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। जिले के अधिकांश शासकीय व निजी विद्यालय की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे शुरू होती थी। ऐसे में बच्चों को ठंड के कारण बीमार पडऩे की संभावना थी। बच्चों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों के कक्षाओं के संचालन में परिवर्तन किया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार का समय सुबह 8.30 से 12 बजे तक, शनिवार को दोपहर 12.15 से 4.15 बजे तक संचालित होंगी।
वहीं द्वितीय पाली में लगने वाली कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.15 से 4.15 बजे तक, शनिवार को सुबह 8.15 से 12 बजे तक संचालित होंगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 4 बजे तक, शनिवार को सुबह 8.30 से 12 बजे तक संचालित होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply