Breaking News

बैकुंठपुर@एनएच पर रफ्तार बाइक वाहन से टकराई,दो की मौत

Share


-संवाददाता-
बैकुंठपुर,18 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर पटना थाना क्षेत्र के ग्राम महोरा में रविवार की देर शाम बाइक सवार युवक व किशोरी मालवाहक वाहन से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह वाहन से टकरा गया। हादसे में युवक व किशोरी की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंगनी निवासी यज्ञ सिंह पिता प्रताप सिंह (18) अपनी बाइक पर ग्राम छोटे झूमर निवासी मनीषा सिंह पिता कृष्णा सिंह (16) को बैठाकर रविवार की शाम तेज रफ्तार में जा रहा था। दोनों रात करीब 8 बजे अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे पर ग्राम महोरा के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर माल वाहक से टकरा गई। हादसे में युवक व किशोरी हवा में उछलते हुए सिर के बल सडक पर जा गिरे। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज टक्कर से बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply