Breaking News

अम्बिकापुर@महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का नाम केवाइसी के बहाने काटने का आरोप

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थियों के नाम केवाइसी के बहाने पात्रता सूची से काटे जाने का आरोप भाजपा पर लगाया है। सीमा सोनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि सभी विवाहित महिलाओं को बिना किसी भेदभाव के एक हजार रुपये महतारी वंदन योजना के तहत दिए जाएंगे, और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तो यह तक कहा था कि इस योजना का लाभ हर विवाहित महिला को मिलेगा,चाहे वह कलेक्टर की पत्नी हो या मुख्यमंत्री की। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। महिला बाल विकास मंत्री ने महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए क्राइटेरिया कड़ाई से पालन करने की बात कही है, जिससे कई महिलाओं के खाते में पिछले दो-तीन महीने से पैसा नहीं आया। सीमा सोनी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के समय महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, और अब चुनाव खत्म होते ही नए नियमों के नाम पर सैकड़ों महिलाओं को महतारी वंदन योजना से बाहर किया जा रहा है, जबकि उन्होंने अपना केवाईसी भी अपडेट कर लिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply