Breaking News

बैकुंठपुर@आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति की अहम भूमिका : देवेंद्र तिवारी

Share


आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन का आयोजन


-संवाददाता-
बैकुंठपुर,14 नवंबर 2025
(घटती-घटना)।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं महिला सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 06 स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, बसंत राय, राजेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जीवनानी, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, महामंत्री मुन्ना चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। तिवारी ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम आज समाज में दिख रहा है।
महिला नेतृत्व को मिली मजबूती
जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े ने कहा कि भाजपा ने हमेशा संगठन और समाज में महिलाओं को अग्रणी भूमिका दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, इसलिए देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नारी शक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘उज्ज्वला योजना’ तक ने लाखों महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्मिला,पुष्पलता राजवाड़े,प्रियंका सिंह, साक्षी सिंह राजपूत,सीमा रानी सिंह,शिल्पा शर्मा,काजल मोदी,रीना शर्मा,पुष्पा राजवाड़े,अनीता गुप्ता,गीता गिरी,सविता मिश्रा,झर्मिला देवी,सावित्री देवांगन सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply