-रवि सिंह-
कोरिया,14 नवंबर 2025 (घटती-घटना)।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद कोरिया जिले के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के मुख्य चौक पर आतिशबाजी की गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस दौरान भाजपाइयों ने भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए,जश्न केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिले के सभी प्रमुख नगरों,चौक-चौराहों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का उल्लास व्यक्त किया। नगर पंचायत पटना में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह के नेतृत्व में जीत का उत्साह देखने को मिला। वहीं बैकुंठपुर,शिवपुर-चरचा, पटना,सोनहत सहित विभिन्न मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों,मिठाई वितरण और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा,पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष बसंत राय,राजेश सिंह,जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला मंत्री शारदा गुप्ता,प्रदीप तिवारी,बैकुंठपुर नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे,चरचा नपाध्यक्ष अरुण जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, कार्यालय मंत्री मंजू जीवनानी,मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक,पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानू पाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु मृदुली,प्रियंका सिंह,उर्मिला सिंह,महामंत्री मुन्ना चक्रधारी,सचिन मलिक,रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, बिजेंद्र जायसवाल,अन्नू दुबे,अरशद खान,सतेन्द्र राजवाड़े,अभिनेन्द्र चंदेल,शाहिद असरफी,स्वामीनाथ पटेल,नूर मोहम्मद, विवेक गुप्ता,जय चक्रधारी,विकास दुबे,मनोज साहू,दीपक जायसवाल,रमेश तिवारी,साक्षी सिंह राजपूत, सुरेश राजवाड़े, श्रीराम दुबे, उमाशंकर बंटी, चन्द्र प्रकाश राजवाड़े,सीमा सिंह,पीसी पांडेय,डॉ. सुधीर मिश्रा,रणविजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur