Breaking News

राजपुर@राजपुर बीच सड़क में रोड बनने को लेकर नगरवासियों ने सांसद,कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Share


-संवाददाता-
राजपुर,13 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत एनएच 343 बीच सेंटर से सड़क बनाने की मांग को लेकर नगरवासियों ने सरगुज़ा सांसद चिंतामणि महाराज,बलरामपुर कलेक्टर, सरगुज़ा एनएच 343 के कार्यपालन अभियंता के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। नगरवासियों ने ज्ञापन में बताया है कि राजपुर नगर पंचायत एनएच 343 सड़क निर्माण को बीच सेंटर से बनाया जाए। जिससे नगर पंचायत के व्यापारी अपना अपना व्यापार कर सके। नगर वासियों के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया है कि नगर पंचायत सड़क के कुछ स्थानों पर एनएच 343 के द्वारा चुना से एक साइड मार्किंग कर दिए हैं जिसके कारण बहुत से व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। समस्याओं को देखते हुए व्यापारीयो ने दिया आवेदन, नगर के व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत में सड़क निर्माण बीच सेंटर से कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, अनिल सोनी, मखन लाल अग्रवाल, दीपक मित्तल, विकास बंसल, छोटन गुप्ता, राहुल बंसल, सतीश अग्रवाल, रजत केशरी, बंटी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, मुकेश कुमार, विशाल अग्रवाल, अहमद राजा, अनूप पैकरा आदि शामिल रहे। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा कि एसडीएम और एनएच वाले को बोलता हूं सड़क बीच सेंटर से बनाने को। पूछने पर एसडीएम देवेंद्र कुमार प्रधान ने नगरवासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि एनएच वाले से बात कर नगर में सड़क बीच सेंटर से बनवाया जाएगा।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply