Breaking News

अम्बिकापुर@स्वर्णकार वेल्फेयर एसोसिएशन,स्वर्णकार समाज एवं सराफा एसोसिएशन ने सरगुजा आईजी को किया सम्मानित

Share


राजेश ज्वेलर्स रामानुजगंज में हुए लूट कांड में डकैतों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में बलरामपुर पुलिस की कार्यवाही की सराहना

अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। राजेश ज्वेलर्स रामानुजगंज में विगत वर्ष 2024 सितंबर में दिन दहाड़े हुई सबसे बड़ी डकैती के आरोपियों को रामानुजगंज और बलरामपुर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा तत्परता से सभी डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं डकैती किए गए समान की जप्त कर न्यायालय में तत्काल चलान पेश कर न्यायालय की सम्पूर्ण कार्यवाही में तत्परता दिखाते हुए लगभग 14 माह में न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाने में रामानुजगंज,बलरामपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, सरगुजा आईजी महोदय का सम्पूर्ण सहयोग रहा और तत्परता से सभी आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया उक्त डकैती कांड में तत्काल मिले न्याय से समस्त स्वर्णकार समाज में अत्यंत हर्ष का माहौल है,इसी तत्वाधान में स्वर्णकार वेलफेयर छत्तीसगढ़, सरगुजा स्वर्णकार समाज,एवं सराफा एसोसिएशन सरगुजा के पदाधिकारियो के द्वारा सरगुजा के आई जी श्री दीपक कुमार झा से मिलकर बलरामपुर पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की गई तथा साल,श्रीफल से सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया। सरगुजा आई जी से मिलने वालों में स्वर्णकार वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ डी के सोनी, उपाध्यक्ष राजेश सोनी,कोषाध्यक्ष अखिलेश सोनी, सरगुजा स्वर्णकार समाज के सचिव निलेश सोनी, उपाध्यक्ष श्री गोप सोनी,शालिग्राम सोनी,दीपक सोनी,नवनीत सोनी, तथा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेश सोनी हरिओम, हैप्पी सोनी, राजेश सोनी गहना ज्वेलर्स, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply