Breaking News

अम्बिकापुर@सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एकता पदयात्रा’ का आयोजन

Share

अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर भव्य ‘एकता पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। यह ऐतिहासिक पदयात्रा सांसद चिंतामणि महाराज के नेतृत्व में और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में अंबिकापुर से परसा तक निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ राम मंदिर प्रांगण, अंबिकापुर से हुआ, जहां भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता,छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आमजन श्रद्धा और उत्साह के साथ उपस्थित हुए। यात्रा मल्टीपरपज स्कूल मैदान से होकर शंकर घाट स्थित शिव मंदिर पहुँची, जहाँ शिव के दर्शन करने के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। मार्ग में शासकीय माध्यमिक शाला असोला में आमसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल न केवल एक राजनेता थे,बल्कि उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपूर्व योगदान दिया। उन्होंने भारत की 562 रियासतों को एक सूत्र में बांधने के लिए कठिन संघर्ष किया, चाहे वह जूनागढ़, हैदराबाद या जम्मू-कश्मीर हो। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन त्याग और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक था। उन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाकर भारत के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply