Breaking News

अम्बिकापुर@जनजातियों के हक के लिए बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणादायक : सांसद

Share

अम्बिकापुर,13 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)। जनजातीय जिला सरगुजा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर इकाई द्वारा माता राजमोहिनी सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ‘हमर बिरसा हमर गौरव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कायक्रम में सरगुजा लोकसभा के सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परिषद के वक्ता पलाश पांडे और नगर मंत्री सत्येंद्र मिश्रा भी मंच पर मौजूद थे। सांसद चिंतामणी महाराज ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि बिना किसी संचार माध्यम के, सिर्फ अपनी आत्मीय शक्ति से उन्होंने जनजातीय समाज को एकजुट किया और अंग्रेजों से संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन जनजातियों के हक के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रेरणादायक है। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय समाज के ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के नायक के रूप में प्रस्तुत किया। परिषद के वक्ता पलाश पांडे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाती है और उनके आदर्शों को अपनाती है। नगर मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाने की दिशा में काम करना चाहिए। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न महाविद्यालयों, छात्रावासों और संस्थानों के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में जनजातीय छात्र उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply