Breaking News

अंबिकापुर@न्यायालय भवन निर्माण की मांग पर 5 दिन से चल रहा आंदोलन स्थगित,मुख्य न्यायाधीश का सकारात्मक आश्वासन

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,12 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

जिला अधिवक्ता संघ द्वारा नवीन न्यायालय भवन को वर्तमान स्थल पर ही निर्मित किए जाने की मांग को लेकर 6 नवम्बर से प्रारंभ किए गए अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन 12 नवंबर को हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मौखिक आश्वासन के पश्चात् स्थगित किया गया। 11 नवम्बर को जिला अधिवक्ता संघ एवं संघर्ष समिति का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश से भेंट करने बिलासपुर पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने नवीन न्यायालय भवन स्थानांतरण से संबंधित समस्याएं बताई। न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की बात को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुना तथा प्रतिनिधिमंडल को मौखिक रूप से आश्वस्त किया कि उपलब्ध अभिलेखों, दस्तावेज़ों एवं वस्तुस्थिति का संपूर्ण परीक्षण कर वर्तमान स्थल पर ही न्यायालय भवन निर्माण के लिए यथासंभव सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

मुख्य न्यायाधीश ने कलेक्टर सरगुजा से दूरभाष पर चर्चा करते हुए उन्हें निर्देशित किया कि गुलाब कॉलोनी क्षेत्र को आगामी 15 दिवस के भीतर कब्जा मुक्त की कार्यवाही आरंभ की जाए, ताकि न्यायालय परिसर के विस्तार एवं आवश्यक निर्माण संबंधी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सके। इन सकारात्मक एवं आश्वासनपूर्ण घटनाक्रमों के परिप्रेक्ष्य में संघ की संघर्ष समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 6 नवम्बर से चल रहा अनिश्चितकालीन कलमबंद आंदोलन फिलहाल स्थगित किया जाए। संघ ने इस अवसर पर उन समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संघों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आंदोलन को न्यायसंगत दिशा एवं व्यापक जनसमर्थन प्रदान किया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply