Breaking News

रायपुर@पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

Share


रायपुर निगम नेता-तिपक्ष आकाश तिवारी पीडि़त परिवार से मिले


रायपुर,11 नवम्बर 2025 I रायपुर में कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर में सरकारी स्कूल के पास खेल रहे दो बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यम (8 साल) और आलोक (7 साल) के रूप में हुई है। दोनों मौसेरे भाई थे और अपनी मौसी के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने रायपुर आए थे। हादसे के बाद नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी तिवारी पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। इसके बाद घटना स्थल का मुआयना भी किया। तिवारी ने मामले कहा कि यह नगर निगम की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने बताया कि इसी गड्ढे में पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन न तो निगम ने और न ही लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने कोई कदम उठाया। तिवारी ने बताया कि, बिल्डर की ओर से पीडि़त परिवार को 15-15 लाख मुआवजा देने की बात हुई है।


Share

Check Also

बिलासपुर@90 दिन में चार्जशीट मिलने पर निलंबन खत्म नहीं होगा

Share हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के आदेश को पलटा कोरबा के कर्मचारी ने लगाई थी …

Leave a Reply