Breaking News

अम्बिकापुर@अरिहंत अस्पताल में विभिन्न कमियां पाए जाने पर आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन किया गया निरस्त

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार को जिला टीकाकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ राजेश भजगावली तथा आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ के.पी. विश्वकर्मा द्वारा अरिहंत अस्पताल अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर अरिहंत अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन निरस्त किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि आवेदन में डॉ. तेजल उदय वाघे का पंजीयन महाराष्ट्र राज्य का है। वहीं अस्पताल में ओपीडी क्षेत्र में चिकित्सक की जानकारी चस्पा नहीं कि गई है। लेबर वार्ड में आवश्यक उपकरण नहीं था, वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी,एईआरबी रजिस्ट्रेशन नहीं था। इसके साथ ही आईसीयू चालू नहीं था,मॉनिटर एंव सेन्ट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन उपलब्ध नहीं था।
बायो मेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट 09 बेड का लिया गया है, जिसकी वैधता वर्ष 2030 तक है लेकिन वर्तमान में 20 बेड में संचालित पाया गया। फार्मेसी लाइसेंस, ब्लड बैंक लाईसेंस, एम्बुलेंस रजिस्ट्रेशन सर्टीफिकेट उपलब्ध नहीं था। नर्सिंग होम एक्ट में आवश्यक रजिस्टर संधारित नहीं किया गया था। अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था, वाहन पार्किग एरिया आदि की व्यवस्था नहीं थी। इसी प्रकार अन्य कमियों के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अरिहंत अस्पताल का आयुष्मान भारत पंजीयन आवेदन निरस्त किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply