Breaking News

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन कल पी.जी कॉलेज सभागार में

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन 10 नवम्बर को अपराह्न 5ः30 बजे से स्थानीय पी.जी. कॉलेज के सभागार में किया जाएगा, जिसे देखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आम जनता व गणमान्यजनों से आह्वान किया है। कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं संस्कार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नागपुर की लोकप्रिय नादब्रम्हा नाट्य ग्रुप के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply