Breaking News

अंबिकापुर@नवंबर में पारा गिरा,36 साल बाद 8.2 डिग्री तापमान दर्ज,ठंड का असर बढ़ा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 नवम्बर 2025 (घटती-घटना)।
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेज गिरावट देखी गई है, जिससे शहरवासियों को सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही। 9 नवंबर को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 36 वर्षों में पहली बार 9 नवंबर को इतना कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंबिकापुर में नवंबर महीने में तापमान गिरने का यह नया रिकॉर्ड है। 1969 से लेकर 2025 तक के मौसम आंकड़े बताते हैं कि इससे पहले 1989 में 9 नवंबर को तापमान 7.9 डिग्री तक गिरा था, जो अब तक का रिकॉर्ड था। इसके बाद 36 वर्षों तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिला, जब 9 नवंबर को तापमान इतना गिरा हो। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मोंथा तूफान के बाद इस साल कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसका असर अब धीरे-धीरे साफ दिखाई देने लगा है। अंबिकापुर में दिन में खिली धूप के बावजूद सुबह, शाम और रात में ठंड की लहर बढ़ गई है। लोग अब दिन में भी गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकलने लगे हैं। हालांकि, दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और भी गिर सकता है, और अंबिकापुर समेत पूरे सरगुजा क्षेत्र में सर्दी और भी तेज हो सकती है। अंबिकापुर के लोग इस अचानक आई ठंड से परेशान दिख रहे हैं। खासकर, सुबह और शाम के वक्त घरों से बाहर निकलने पर ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। लोग अब हल्की सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़े पहनकर बाहर जा रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में सर्दी और अधिक बढ़ सकती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply