Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा संगठन ने शुरू किया एसआईआर-2025 गहन पुनरीक्षण अभियान का व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम

Share


लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता निभाए सक्रिय भूमिका : प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

भाजपा कार्यालय संकल्प भवन अंबिकापुर में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी की उपस्थिति में आज निर्वाचन विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2025 हेतु समलाया मंडल का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि निर्वाचन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2025) केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं,बल्कि लोकतंत्र को सशक्त करने का सामूहिक अभियान है। मतदाता सूची की शुद्धता ही चुनाव की निष्पक्षता की बुनियाद होती है,और इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती आई है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ‘बूथ ही शक्ति है’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए कार्य करे। प्रत्येक बूथ पर सही मतदाता सूची बनाना, छूटे हुए पात्र मतदाताओं को जोड़ना, और मृत अथवा स्थानांतरित नामों को हटवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह केवल चुनावी तैयारी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन है। श्री सोनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि हर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर टीमवर्क की भावना से काम करें। कार्यकर्ता घर-घर जाएं, लोगों से संवाद करें, उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराएं और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने का कार्य पूर्ण मनोयोग से करें। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्य नहीं करता, वह समाज का मार्गदर्शक भी है। एसआईआर-2025 अभियान को जन-जागरूकता अभियान की तरह चलाकर हम लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत बना सकते हैं। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्य को अपने कर्तव्य और राष्ट्रसेवा का हिस्सा माने। अंत में उन्होंने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ तक प्रशिक्षण का विस्तार किया जाए, जिससे सभी कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया की सटीक जानकारी मिले और आने वाले चुनावों में संगठन का बूथ-स्तरीय ढांचा और अधिक सुदृढ़ हो। इस अवसर पर कार्यशाला सह प्रभारी अनिल अग्रवाल ने कहा कि गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक बीएलए-2 और बूथ प्रभारी को मतदाता सूची के प्रत्येक बिंदु पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य किसी भी योग्य मतदाता को सूची से वंचित न रहने देना है। जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सदैव अनुशासन और पारदर्शिता के लिए जानी जाती है। एसआईआर-2025 अभियान में भी यही भाव हम सभी को लेकर आगे बढ़ना है। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, उनकी सक्रियता ही भाजपा की सफलता का आधार है। इस अवसर पर जनमेजय मिश्रा एवं अभिषेक शर्मा ने एसआईआर-2025 की तकनीकी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी,वहीं वंदेमातरम् गीत की प्रस्तुति संतोष दास ने दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय सोनी ने किया एवं आभार अभिषेक सिंहदेव ने व्यक्त किया। कार्यशाला में जिला महामंत्री अरुणा सिंह,पार्षद मनीष सिंह,संवाद प्रमुख रुपेश दुबे, पार्षद रविन्द्र गुप्त भारती,दीपक सिंह तोमर,सरिता मिश्रा , सर्वेश तिवारी, सतीष शर्मा,अनीता सिंह, इंदु नेताम, शैलेंद्र शर्मा,आशीष पाण्डेय,रोहित कुशवाहा, आलोक दास,संदीप साहू, शालनी सिंह, सीमा कश्यप,इंदु गुप्ता,अर्चना सिंह सहित मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए-2 एवं नगर के पार्षदगण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply