Breaking News

रायपुर@कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर सरकारी पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया

Share


रायपुर,08 नवम्बर2025। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तब बढ़ गई जब कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर अपने पद का दुरुपयोग कर निजी कार्यक्रम का खर्च सरकारी पैसे से कराने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे तुषार साहू के तेरहवीं कार्यक्रम में करीब 90 लाख रुपए खर्च हुए, जिसका भुगतान लोक निर्माण विभाग ने किया। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए पैसे नहीं हैं, तब निजी कार्यक्रम में सरकारी राशि खर्च करना जनता के साथ धोखा है।


Share

Check Also

कोरिया@स्मार्ट मीटरों में अधिक बिजली खपत की शिकायतों पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Share राजन पाण्डेयकोरिया,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने …

Leave a Reply