Breaking News

अंबिकापुर@गर्व : सूरज को खुली आंखों से देखने वाले लाल विजय श्रीवास्तव बना रहे हैं विश्व रिकॉर्ड

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

अंबिकापुर के लाल विजय श्रीवास्तव (डायरेक्टर ब्रेन अकैडमी) ने अपने अद्भुत संकल्प और साधना से सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि वे सूरज को खुली आंखों से देखने की अनोखी क्षमता रखते हैं और अब वे विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। यह अंबिकापुर व सरगुजा जिले के लिए गर्व का क्षण है कि हमारे क्षेत्र का एक व्यक्ति अपनी विशेष योग साधना और आत्म-नियंत्रण से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। लाल विजय श्रीवास्तव का कहना है कि यह क्षमता उन्होंने वर्षों की नियमित साधना और मानसिक एकाग्रता से प्राप्त की है। उनका उद्देश्य इस विशेष प्रतिभा के माध्यम से समाज को यह संदेश देना है कि मानव शरीर और मन में अपार शक्ति निहित है, बस उसे पहचानने की जरूरत है। इस उद्देश्य से उन्होंने ब्रेन अकैडमी की स्थापना की है जिसमें 5 साल से 14 साल के उम्र के बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए क्लासेस चलाए जाते हैं जो की साप्ताहिक क्लासेस होते हैं और इन क्लासेस में बच्चों का मानसिक विकास करने के लिए कई तरह की गतिविधियां कराई जाती हैं जिससे बच्चों के मस्तिष्क का बहुत अच्छा विकास होता है जिसका फायदा बच्चों के व्यक्तित्व में व्यवहार में स्पष्ट दिखाई देता है।

एवं 14 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए एवं कंपटीशन एग्जाम 10ह्लद्ध 12ह्लद्ध एग्जाम की तैयारी के संबंध में भी सहायता करते हैं एवं बड़े लोगों में यदि किसी भी प्रकार की मानसिक विकार हो तो उनका भी काउंसलिंग करके सहायता करते हैं स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे शीघ्र ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाएंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply