Breaking News

अम्बिकापुर@जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाडिय़ों को मिलेगा मंच

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 नवम्बर 2025
(घटती-घटना)।

शहर के गांधी स्टेडियम में पहली बार जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज और महापौर मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 18 बालक और 17 बालिका टीम शामिल थीं। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने उद्घाटन के दौरान कहा कि सरगुजा जिले की मिट्टी में कबड्डी का जुनून हमेशा से रहा है, लेकिन यहां के खिलाडिय़ों को अब तक सही मंच नहीं मिल पाया था। उन्होंने बताया कि कबड्डी का खेल ग्रामीण क्षेत्रों में खास लोकप्रिय है, और गांवों में इसे केवल मनोरंजन के रूप में खेला जाता है। मंजूषा भगत ने जिला कबड्डी संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संघ ने जिले की छुपी हुई कबड्डी प्रतिभाओं को सामने लाने का बीड़ा उठाया है। पहली बार अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जो इस खेल को नए आयाम प्रदान करेगा।
श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को मिलेगा प्रशिक्षण
प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों ने भी इस आयोजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कबड्डी के खेल में अवसर कम मिलते हैं, और ऐसे आयोजनों से उन्हें अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाडिय़ों को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, और इसके माध्यम से जिले के कबड्डी खेल का स्तर ऊंचा होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित श्रेष्ठ खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने के लिए कबड्डी संघ ने विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। यह कदम खिलाडिय़ों को सही दिशा में प्रशिक्षण देने और उन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य बनाने के लिए उठाया गया है।


Share

Check Also

कोंडागांव@CAF कैंप में जवान ने उठाया आत्मघाती कदम, खुद को गोली मारकर दी जान

Share कोंडागांव 09 जून 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित सीएएफ (CAF) कैंप से …

Leave a Reply